Back to News

सक्ती - दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा निर्विरोध प्रदेश मंत्री निर्वाचित , ब्यापारियों में हर्ष का माहौल

सक्ती - दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा निर्विरोध प्रदेश मंत्री निर्वाचित , ब्यापारियों में हर्ष का माहौल

सक्ती 22 मार्च 2025 - इस वक्त सक्ती जिले के बाराद्वार से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहाँ प्रतिष्ठित उद्योगपति व भाजपा नेता दिनेश शर्मा " अन्नपूर्णा " छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए है।

दिनेश शर्मा " अन्नपूर्णा " के चेम्बर के प्रदेश मंत्री बनने पर क्षेत्र के सभी ब्यापारी बंधुओं में हर्ष का माहौल है और सभी ने दिनेश शर्मा " अन्नपूर्णा " के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई  व शुभकामनाएं प्रेषित की है।

प्रदेश मंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा " ने सभी व्यापारियों के साथ मिलकर काम करने और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने का संकल्प लिया है।

दिनेश शर्मा " अन्नपूर्णा " के चेम्बर के प्रदेश मंत्री बनने पर अनिल तोदी , सतीश जिंदल , मोहन तोदी ,  पुरुषोत्तम अग्रवाल , ओमप्रकाश केडिया ,  विष्णु जिंदल , पवन मोदी , अमित कालनोरिया सुशील जिंदल ,  भीम सिंघानिया , ओमप्रकाश जिंदल ,  विकाश अग्रवाल (ko) , जयकिशन केडिया ,  मनोज अग्रवाल (सक्तिहा) , पंकज सांवडीया ,  सोमेश अग्रवाल ने मुलाकात कर बधाई दी है।