Back to News

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने बुद्ध पूर्णिमा पर क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं , कही यह बात..

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने बुद्ध पूर्णिमा पर क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं , कही यह बात..

सक्ती 12 मई 2025 - जिला पंचायत के सभापति व युवा भाजपा नेता आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी बौद्ध धर्मावलम्बियों सहित क्षेत्र और प्रदेश वासियो को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

अपने शुभकामना संदेश में आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने कहा है कि महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लोगों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चलकर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं।

आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा"  ने आगे कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है। महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे।