Back to News

SAKTI BREAKING - मामूली विवाद को लेकर महिलाओं में खूनी झड़प , एक महिला की मौत

SAKTI BREAKING - मामूली विवाद को लेकर महिलाओं में खूनी झड़प , एक महिला की मौत
सक्ती 05 जुलाई 2024 - इस वक्त सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा मामूली बात को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान बुजुर्ग महिला का सिर कुएं की दीवार से टकरा गया। सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं के बीच कुएं में टुल्लू पंप लगाने को लेकर विवाद हुआ था।

मामला डभरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सिरियागढ़ गांव की रहने वाली रेशम कुमार (33) बुधवार को जयश्री भारद्वाज के घर के आंगन स्थित कुएं में टुल्लू पंप लगा रही थी। उसी समय जयश्री भारद्वाज वहां आई और गाली-गलौज करने लगी। गाली-गलौज की आवाज सुनकर रेशम की दादी मोहनमती वहां आई और गाली देने से मना किया।

जिसके बाद जयश्री ने मोहनमति को धक्का दे दिया और मोहनमति का सिर कुएं के दीवार से टकरा गया। जिससे महिला खून से लथपथ होकर बेहोश हो गई। वहां मौजूद लोगों ने महिला को अस्पताल लेकर गए डॉक्टर ने मोहन मति को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी जयश्री भारद्वाज (42) को गिरफ्तार कर लिया है।