Back to News

सक्ती - SP अंकिता शर्मा की बड़ी कार्यवाही , आरक्षक क्रमांक 109 भागवत श्रीवास को किया सस्पेंड

सक्ती - SP अंकिता शर्मा की बड़ी कार्यवाही , आरक्षक क्रमांक 109 भागवत श्रीवास को किया सस्पेंड

सक्ती 26 जून 2025 - इस वक्त जिला मुख्यालय सक्ती से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा SP अंकिता शर्मा ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मालखरौदा थाने में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 109 भागवत श्रीवास को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन की अवधि में भागवत श्रीवास को रक्षित केंद्र में अटैच किया गया है। SP आफिस से जारी आदेश में लिखा है कि... 

थाना मालखरौदा में पदस्थ आरक्षक 109 भागवत श्रीवास के विरूद्ध थाना क्षेत्र मे अवैध शराब की कार्यवाही के दौरान पैसे की लेन-देन करने संबंधी लिखित शिकायत प्राप्त होने पर प्रथम दृष्टया आरक्षक 109 भागवत श्रीवास का यह कृत्य विभागीय गरिमा के प्रतिकुल आचरण प्रदर्शित करना पाये जाने व अनुशासनिक कार्यवाही अपेक्षित होने से आज दिनांक 26.06.2025 के अपरान्ह से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र सक्ती सम्बध किया जाता है। निलंबन अवधि में उक्त आरक्षक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।