Back to News

सक्ती - तीन रात के लिए बंद रहेगा सक्ती जिले का यह रेलवे फाटक , रेल प्रसासन ने जारी किया आदेश

सक्ती - तीन रात के लिए बंद रहेगा सक्ती जिले का यह रेलवे फाटक , रेल प्रसासन ने जारी किया आदेश
सक्ती 15 जनवरी 2024 - रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत सक्ती - बाराद्वार स्टेशनों के मध्य किमी. 642 / 28A - 643/01 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 324 (जेठा फाटक) को दिनांक..

18 जनवरी 2024 को रात 10 बजे से 19 जनवरी 2024 सुबह 10.00 बजे तक।

19 जनवरी 2024 को रात 10 बजे से 20 जनवरी 2024 सुबह 10 बजे तक।

20 जनवरी 2024 को रात 10 बजे से 21 जनवरी 2024 सुबह 10 बजे तक वार्षिक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। 

मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पास में ही पर स्थित समपार संख्या 326 सकरेली फाटक से उपलब्ध है, रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है, उपरोक्त सूचना रेलवे प्रशासन बिलासपुर ने 15 जनवरी को जारी की है।