Back to News

सक्ती - PM मोदी की सभा के लिए पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट और प्रतिबंधित सामानों की लिस्ट

सक्ती - PM मोदी की सभा के लिए पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट और प्रतिबंधित सामानों की लिस्ट
सक्ती 21 अप्रैल 2024 - 23 अप्रैल दिन मंगलवार को सक्ती जिला मुख्यालय के जेठा ग्राउंड में PM मोदी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। PM मोदी के इस जनसभा को देखते हुए सक्ती जिला पुलिस ने कई मार्ग को प्रतिबंधित किया है वही सभा के दौरान कई सामानों को लेकर जाने में बैन लगाया है। जिसकी जानकारी 
निम्नानुसार है:-

01.पार्किंग नं. 01 व 02 में व्हीआईपी एवं मिडिया के लिये व्यवस्था की गयी है।

02.बाराद्वार तरफ से आने वाली वाहनो को पार्किंग नं. 03 से पार्किंग नं. 07 में व्यवस्था  
 की गयी है। 

03.सक्ती, खरसिया, जैजैपुर तरफ से आने वाली वाहनो को पार्किंग नं. 08 से पार्किंग नं. 20 में व्यवस्था की गयी है।  

04.बिलासपुर एवं चांपा से आने वाली भारी वाहन हथनेवरा पाइंट से परिवर्तन होकर बम्हनीडीह, बिर्रा, हसौद, ड़भरा, चंद्रपुर होते रायगढ़ जावेगी।

05.रायगढ़ की ओर से आने वालरी भारी वाहन कंचनपुर चौंक सक्ती से डंडाई, नगरदा, सिवनी, चांपा होते बिलासपुर की ओर जावेगी।

06.बिलासपुर की ओर से आने वाली छोटी वाहन बाराद्वार जैजैपुर चौंक से डूमरपारा, डेरागढ़, रेल्वे फाटक जेठा होते सक्ती रायगढ़ जावेगी।

07.सक्ती तरफ सेे आने वालरी छोटी वाहन जेठा फाटक से डेरागढ, डूमर चौक, बाराद्वार जैजैपुर चौक से बिलासपुर की ओर जावेगी। 

पीएम के सभा स्थल पर ‘‘प्रतिबंधित वस्तुएं‘‘

01. बीडी, सिगरेट, तंबाकु, गुटखा, पान मसाला इत्यादि।
02. माचिस, लाईटर, लेजर इत्यादि अग्नि सामाग्री।
03. चाकू, कैंची, कटर, नेलकटर, पिन, आलपिन, प्लास , पेचकस, जैसे धारदार वस्तुएं।
04. कोल्ड्रिंक्स बोतल, कैन सभी बोतलबंद पेय पदार्थ एवं सभी ज्वलनशील सामाग्री।
05. खाने पीने की चीजें, टिफिन डिब्बा, थैला इत्यादि। 
06. काला कपड़ा, सिक्का, भारी वस्तु इत्यादि।