सक्ती 10 फरवरी 2024 - राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सक्ती आगमन से पहले नगर पंचायत अड़भार से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के मुख्य चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के दौरान नगर पंचायत अड़भार के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कार्तिक राम रात्रे के साथ कई पार्टियों के पार्षद और पूर्व पार्षद सहित कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया।
भाजपा में शामिल होने वालों में कमलेश्वरी गर्ग पार्षद वार्ड क्रमांक 09 , निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी वार्ड नंबर 10 आस्तीक कर्ष , निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व बसपा पार्षद वार्ड क्रमांक 07 घुटकू राम गर्ग , कांग्रेस कार्यकर्त्ता शैलेश जायसवाल शामिल हैं।