Back to News

सक्ती - जिला पंचायत चुनाव हार चुकी कमलेश आखिर कैसे बनी जांजगीर लोकसभा की प्रत्याशी , पढ़े पूरी खबर

सक्ती - जिला पंचायत चुनाव हार चुकी कमलेश आखिर कैसे बनी जांजगीर लोकसभा की प्रत्याशी , पढ़े पूरी खबर
सक्ती 03 मार्च 2024 - जांजगीर लोकसभा सीट से इस बार भाजपा ने प्रत्याशी बदला है। इस बार भाजपा ने वर्तमान सांसद गुहाराम अजगल्ले की टिकट काट कर कमलेश जांगड़े को जांजगीर लोकसभा से उम्मीदवार बनाया है। कमलेश जांगड़े सक्ती विधानसभा से आती है। और वह भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं।

कमलेश जांगड़े लोकसभा के लिए नई तो है, पर वे दो बार सरपंच रहने के साथ जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुकी है हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लिहाजा पार्टी का उन पर दांव लगाना हैरान कर रहा है।

कमलेश को क्यों मिला टिकट..

स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई करने वाली कमलेश जांगड़े 2019 में भी टिकट की दावेदार थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया। समाज सेविका , राजनैतिक रुचि , अपने समाज सहित सर्व समाज में अच्छी पकड़ के होने के चलते वह दो बार मसानिया कला की सरपंच रही। वर्तमान में कमलेश जांगड़े भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष है। लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी टिकट मिलने को लेकर नाम चल रहा था।