Back to News

सक्ती - जैजैपुर के पूर्व बसपा विधायक केशव चंद्रा कल बदलेंगे पार्टी , समर्थकों के साथ इस पार्टी में होंगे शामिल

सक्ती - जैजैपुर के पूर्व बसपा विधायक केशव चंद्रा कल बदलेंगे पार्टी , समर्थकों के साथ इस पार्टी में होंगे शामिल
सक्ती 26 फरवरी 2024 - लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में राजनीतिक उठा पटक शुरू हो गई है। चुनाव के पहले बसपा के पूर्व विधायक केशव प्रसाद चंद्रा, कांग्रेस नेता व अधिवक्ता कमल किशोर पटेल व सक्ती विधानसभा के आम पार्टी प्रत्याशी अनुभव तिवारी हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कल भाजपा में शामिल होंगे। सभी लोगों को जैजैपुर दशहरा मैदान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे।

बता दें कि, लोकसभा चुनाव काफी नजदिक है, कुछ दिन बाद आचार संहिता लग जाएगी ऐसे में छत्तीसगढ़ में राजनीतिक उठा पटक शुरू हो गई है। चुनाव के पहले नेताओं का एक दल से दूसरे दल में प्रवेश करना बेहद ही आम बात हो गई है। बसपा के पूर्व विधायक केशव प्रसाद चंन्द्रा, कांग्रेस नेता व हाईकोर्ट अधिकवक्ता कमल किशोर पटेल व सक्ती विधानसभा से आम आदमी के प्रत्याशी रहे अनुभव तिवारी तीनों अपने हजारों समर्थकों के साथ कल जैजैपुर दशहरा मैदान में दोपहर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के सामने पार्टी में शामिल होंगे। 

बता दे केशव प्रसाद चंन्द्रा जैजैपुर विधानसभा से दो बार विधायक बने थे और इस बार 2023 मे चुनाव हार गए। चुनाव हारने के बाद से लगातार भाजपा में शामिल होने की अटकलें चल रही थी और आखिर कल भाजपा में शामिल होंगे।