Back to News

सक्ती - बजट 2024 को लेकर दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने दी प्रतिक्रिया , कही यह बात

सक्ती - बजट 2024 को लेकर दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने दी प्रतिक्रिया , कही यह बात
सक्ती 23 जुलाई 2024 - बाराद्वार के भजपा नेता दिनेश शर्मा " अन्नपूर्णा" ने बजट 2024 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी सरकार 3.0 कार्यकाल के आज पेश हुए प्रथम बजट में "अमृतकाल विजन - 2047" की स्पष्ट झलक देखने को मिल रही है। विकसित भारत के लिए यह बजट मील का पत्थर साबित होगा।

दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने आगे कहा कि देश के गरीब, युवा, किसान, महिलाओं के चहुंमुखी विकास पर केंद्रित यह बजट छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी है और राज्य के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। 

दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने बताया कि छत्तीसगढ़ को इस बजट से विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलेगा और राज्य की विकास यात्रा को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएगा। इस बजट से राज्य के लोगों को नई उम्मीदें और संभावनाएं मिली हैं, जो छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में सहायक होंगी।

दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' की माने तो इस बजट में गरीब और अन्नदाता के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। इसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा पहुंचाने की बात कही गई है। इससे छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों को खाद्य सुरक्षा मिलेगी। 

भाजपा नेता दिनेश शर्मा ने कहा कि इस सर्वसमावेशी बजट के लिए मैं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का हृदय से अभिनंदन करता हूं।