Back to News

सक्ती - कांग्रेसी न्याय यात्रा के स्वागत की तैयारी करते रह गए और भाजपाईयों ने फूँक दिया राहुल गांधी का पुतला

सक्ती - कांग्रेसी न्याय यात्रा के स्वागत की तैयारी करते रह गए और भाजपाईयों ने फूँक दिया राहुल गांधी का पुतला
सक्ती 10 फरवरी 2024 - राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार 11 फरवरी को सक्ती पँहुच रही है और इस यात्रा को सफल बनाने के लिए सक्ती के सभी कांग्रेसी आपसी द्वेष और गुटबाजी को भुला कर जुटे हुए है लेकिन इस बीच ब्लाक मुख्यालय डभरा से एक ऐसे खबर निकल कर सामने आ रही है जो कांग्रेसियों के जोश पर फ्रिज का ठंडा पानी डाल देगा।

दरअसल बीते शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय डभरा के थाना चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर दिया भाजपा नेताओं का कहना है कि आए दिन राहुल गांधी के द्वारा PM मोदी के बारे में गलत टिप्पणी किया जाता है जबकि आज पूरा विश्व मोदी को विश्व गुरु मानने को तैयार है  फिर भी राहुल गांधी अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहे है।

डभरा के थाना चौक में पुतला दहन के दौरान भाजपाईयों में भारी आक्रोश देखा गया। पुतला दहन रोकने के लिए पुलिस की टीम पानी से भरी बाल्टी लेकर भाजपा नेताओं के पीछे - पीछे घूमती रही लेकिन पुतला दहन होने से नही रोक पाई।

बता दे कि नगर पंचायत डभरा में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली नगर सरकार है इसके बावजूद भी यँहा राहुल गांधी का पुतला दहन हो जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।