Back to News

सक्ती - गौसेवा और वस्त्र वितरण कर भाजपा नेता दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने मनाया अपना 55वां जन्मदिन

सक्ती - गौसेवा और वस्त्र वितरण कर भाजपा नेता दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने मनाया अपना 55वां जन्मदिन
सक्ती 26 मई 2024 - सादगी के प्रतीक गरीबो के मसीहा बाराद्वार के लोकप्रिय भाजपा नेता दिनेश शर्मा ने आज सैकड़ों समर्थकों के बीच सादगीपूर्ण माहौल में अपना 55वां जन्मदिन मनाया।

अपने जन्मदिन पर दिनेश शर्मा ने सबसे पहले अपनी माँ श्रीमती कृष्णा देवी शर्मा और प्रभु श्रीराम के चरणों मे मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया फिर गौसेवा कर जरूरतमंदों में वस्त्र वितरण कर उनसे स्नेहाशीष लिया। दिनेश शर्मा को जन्मदिन की बधाई देने बाराद्वार सहित पूरे जिले भर से सैकड़ों के समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता उनके निवास स्थान पँहुचे थे। दिनेश शर्मा ने सभी से आत्मीय मुलाकात कर उनसे बधाई और शुभकामना संदेश ग्रहण कर उन्हें जलपान कराया।

बता दे की आज 26 मई को दिनेश शर्मा का जन्मदिन होने के साथ अन्नपूर्णा बाराद्वार के संस्थापक स्व. राम अवतार शर्मा जी की 92वीं जयंती भी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिनेश शर्मा के साथी अरुण शर्मा , पुत्र आयुष शर्मा , भतीजा जितेश शर्मा (कालू महाराज) , भ्राता महेश शर्मा , उमेश शर्मा सहित पूरे परिवारजन उपस्थित रहे।