Back to News

सक्ती - भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने किया चुनाव लड़ने से किया इनकार , टिकट लौटाई वापस , बताई यह वजह

सक्ती - भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने किया चुनाव लड़ने से किया इनकार , टिकट लौटाई वापस , बताई यह वजह
सक्ती 24 मार्च 2024 - इस वक्त सक्ती लोकसभा से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है जँहा भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने चुनाव लड़ने से इनकार कर अपनी टिकट लौटा दी है। 

भाजपा प्रत्याशी ने वजह बताते हुए कहा कि सक्ती के पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू पिछले कुछ दिनों से भांग के नशे में डूबे हुए है और जँहा भी जा रहे है वहाँ "होली फाग" गाने बैठ जा रहे है। इतना ही नही भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने डॉ खिलावन साहू पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे चार ड्रम में भांग घोल कर रखे हुए है और कार्यकर्ताओं को बांट रहे हैं जिससे कार्यकर्ता मदहोश हो कर "रंग बरसे भीगे चुनर वाली" गीत गा कर मस्तियाँ रहे है। ऐसे में वो चुनाव लड़ने में असमर्थ है और टिकट वापस कर रही है। 

पूरा देश होली के खुमार में डूबा हुआ है और सोमवार को बड़े उत्साह के साथ रंगों का पर्व होली मनाया जाएगा। जब पूरा देश होली के खुमार में डूबा हो तो cgweb परिवार इससे कैसे अछूता रह सकता है। हमारे रायटर भी होली के मस्ती में चूर है। इसलिए उसी मूड पर खबर लिखी जा रही है इधर उधर कुछ लिखा गया हो तो बुरा ना माने "होली" है।