Back to News

सक्ती - ASP गायत्री सिंह का तबादला , अब यह होंगी सक्ती जिले के नई और दूसरी ASP

सक्ती -  ASP गायत्री सिंह का तबादला , अब यह होंगी सक्ती जिले के नई और दूसरी ASP
सक्ती 06 मार्च 2024 - लोकसभा चुनाव से पहले राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के 76 पुलिस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है।

आज देर शाम PHQ से जारी आदेश के मुताबिक सक्ती ASP गायत्री सिंह को उप सेनानी 3री वाहिनी अमलेश्वर जिला दुर्ग भेजा गया है वही 2007 बैच की रमा पटेल जो वर्तमान में उप सेनानी 4थी बटालियन माना रायपुर में पदस्थ थी उन्हें सक्ती जिले के ASP की जिम्मेदारी दी गई है। बता दे कि गायत्री सिंह नव गठित सक्ती जिले के पहली एडिसनल एसपी थी।