Back to News

सक्ती - मोबाईल पर अश्लील फ़िल्म देखना 20 लोगो को पड़ा भारी , सभी के खिलाफ अपराध दर्ज

सक्ती - मोबाईल पर अश्लील फ़िल्म देखना 20 लोगो को पड़ा भारी , सभी के खिलाफ अपराध दर्ज
सक्ती 22 मार्च 2024 - इन दिनों सक्ती जिला पुलिस द्वारा चाईल्ड पोर्नोग्राफी देखने , डाउनलोड या फारवर्ड करने वालों पर ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है।

सायबर सेल प्रभारी प्रवीण राजपूत ने बताया की इस प्रकार का विडीयो देखना , डाउनलोड करना या फारवर्ड करना एक दण्डनीय अपराध है। सोशल मिडीया पर बच्चों से संबधित किसी भी प्रकार का अश्लील , फोटो , विडियो (चाईल्ड पोर्नोग्राफी) किसी भी साईट पर अपलोड करना या किसी अन्य माध्यम से भेजना अपराध है। ऐसे विडियो देखने , भेजने  , फोटो को पोस्ट करने पर पुलिस की नजर बनी हुई है। 

सायबर सेल प्रभारी प्रवीण राजपूत ने कहा कि इस प्रकार के कृत्य करने वालों का डिटेल सिस्टम से जनरेट होकर NCRB के द्वारा सायबर टीप लाईन के माध्यम से संबधित जिलों के थानों को प्राप्त होते हैं. जिस पर अपराध दर्ज कर आरोपीयों को जेल भेजा जाता है। 

जिला सक्ती पुलिस द्वारा विगत 02 दिनों के भीतर 10 व्यक्तियों के विरूद्ध अपराध कायम किया गया है। अब तक कुल 20 व्यक्तियों के विरूद्ध अपराध कायम किया जा चुका है जिसमे थाने में 06 , जैजैपुर में 03 , डभरा में 03 , चंद्रपुर में 03 , बाराद्वार में 03 और मालखरोदा में 02 अपराध दर्ज किया गया है।