Back to News

छत्तीसगढ़ के विकास के लिए RBI से इतने हजार करोड़ का कर्ज लेगी साय सरकार

छत्तीसगढ़ के विकास के लिए RBI से इतने हजार करोड़ का कर्ज लेगी साय सरकार
रायपुर 16 जनवरी 2024 - छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान कर्ज बड़ा मुद्दा रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली राज्य की नई भाजपा सरकार को कर्ज का बड़ा बोझ विरासत में मिला है। प्रदेश सरकार पर अभी 91 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है। इस बीच विष्णुदेव साय सरकार ने भी लोन के लिए आवेदन कर दिया है।

राज्य सरकार ने 2 हजार करोड़ रुपये के लोन के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) में आवेदन किया है। RBI को दिए आवेदन में राज्य सरकार ने बताया कि वह 2 हजार करोड़ का लोन 1000- 1000 करोड़ के दो पार्ट में लेगी। इनमें से एक लोन वह 8 वर्ष और दूसरा हजार करोड़ का लोन 9 वर्ष में चुकाएगी। राज्य सरकार यह लोन विकास कार्यों के लिए ले रही है। बता दें कि यह दिसंबर 2018 में सत्ता में आई राज्य की विष्णुदेव साय सरकार पहली बार लोन के लिए आवेदन किया है।

दिसंबर में हुए विधानसभा सत्र के दौरान अनुपूरक बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया था कि सरकार पर 91 हजार 553 करोड़ का कर्ज भार है। वहीं, 2 हजार करोड़ इस नए कर्ज को शामिल कर दें तो यह बढ़कर 93 हजार 553 करोड़ रुपये पहुंच जाएगा। 

राज्य की मौजूदा भाजपा सरकार को अपने चुनावी वादों को पूरा करने के लिए हर साल करीब 20 हजार करोड़ रुपये की जरुरत पड़ेगी। ऐसे में राज्य सरकार के सामने कर्ज को कंट्रोल में रखते हुए चुनावी वादों को पूरा करने की बड़ी चुनौती है।