Back to News

CGPSC एग्जाम प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए होगा सुधार आयोग का गठन , छत्तीसगढ़ी में आएगा पेपर

CGPSC एग्जाम प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए होगा सुधार आयोग का गठन , छत्तीसगढ़ी में आएगा पेपर
रायपुर 28 फरवरी 2024 - छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की भर्तियों में पारदर्शिता को लेकर प्रदेश सरकार बड़ा फैसला लेने जा रही है। सरकार CGPSC के परीक्षा प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए रिफार्म कमेटी (सुधार आयोग) का गठन करेगी। वित्त मंत्री ने विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए यह जानकारी दी।

वित्‍त मंत्री OP चौधरी ने कहा कि CGPSC एग्जाम प्रक्रिया को बेहतर किया जाएगा। इसके लिए एक रिफार्म कमेटी (सुधार आयोग) का गठन किया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ के युवाओं के हितों का भी खास ध्यान रखा जाएगा ताकि राज्य के युवाओं को UPSC की भी तैयारी में लाभ मिले। 

उन्होंने कहा कि CGPSCमें छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति पर आधारित प्रश्न पत्रों का समावेश किया जाएगा। स्थानीय छत्तीसगढ़िया युवाओं के हितों की रक्षा की जा सके और बेस्ट ट्रांसपेरेंट मॉडल अप्लाई किया जा सके।