Back to News

महिला आरक्षक के साथ रेप , थाने में पदस्थ साथी आरक्षक ने दिया वारदात को अंजाम , FIR दर्ज

महिला आरक्षक के साथ रेप , थाने में पदस्थ साथी आरक्षक ने दिया वारदात को अंजाम , FIR दर्ज
जालौन 17 मार्च 2024 - जालौन जिले में महिला सिपाही से दुष्कर्म का मामला सामने आने से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। महिला आरक्षक ने बताया कि दोनों एक ही थाने में तैनात थे उसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ी और मौके का फायदा उठाकर आरोपी पुलिस कांस्टेबल ने उसके साथ कई बार रेप किया। 

महिला सिपाही ने पुलिस को बताया कि जब भी उसने आरोपी का विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। महिला सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना उरई मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर नदीगांव थाने की है।

महिला सिपाही का आरोप है कि उसके साथ तैनात रहे सिपाही कर्मवीर ने कई बार उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। जब भी उसने इस घटना की शिकायत करने का प्रयास किया तो सिपाही ने जान से मारने की धमकी दी। लेकिन आरोपी सिपाही कर्मवीर के ट्रांसफर होने पर घटना की शिकायत पीड़ित महिला सिपाही ने उच्च अधिकारियों से की जिसके बाद नदीगांव थाने में केस दर्ज किया गया।

घटना के बारे में जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने बताया कि महिला सिपाही की शिकायत के आधार पर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर संबंधित थाने को जांच के आदेश दिए गए है।