Back to News

छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी , मौषम विभाग ने इन संभागो के लिए किया अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी , मौषम विभाग ने इन संभागो के लिए किया अलर्ट जारी
रायपुर 24 फरवरी 2024 - छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है और दक्षिण से ठंडी हवाएं आ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को रायपुर संभाग के साथ ही बस्तर संभाग , दुर्ग संभाग , सरगुजा संभाग और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाने के साथ ही बारिश होगी। 

साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। प्रदेश भर में शनिवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा यहां का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।