Back to News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया अपनी संपत्ति का खुलासा , महज इतने के मालिक है PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया अपनी संपत्ति का खुलासा , महज इतने के मालिक है PM मोदी
वाराणसी 15 मई 2024 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीसरी बार लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से नामांकन दाखिल किया. पीएम मोदी ने चुनाव आयोग को जो हलफ नामा दिया उसके मुताबिक PM मोदी के हाथ में 52 हजार रुपए कैश है. उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में दो खाते हैं. इनमें से एक गुजरात के गांधीनगर में है तो दूसरा खाता वाराणसी की शिवाजी नगर शाखा में है. PM मोदी के गुजरात वाले बैंक खाते में 73 हजार 304 और वाराणसी वाले खाते में सिर्फ 07 हजार रुपए है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट में भी 09 लाख 12 हजार रुपए का इनवेस्टमेंट किया हुआ है. SBI में PM मोदी की 02 करोड़ 85 लाख 60 हजार 338 रुपए की एफडी भी है. इसके अलावा चल संपत्ति में उनके पास सोने की चार अंगूठियां हैं, जिनका कुल वजन 45 ग्राम और कीमत 02 लाख 67 हजार 750 रुपए है. PM मोदी के हलफनामे के मुताबिक उनके पास न तो कोई घर है और न ही कोई जमीन. ऐसे में उनकी कुल संपत्ति 03 करोड़ 02 लाख 06 हजार 889 रुपए है।