Back to News

PM मोदी थोड़ी देर में करने जा रहे है बड़ा ऐलान , अटकलों का दौर जारी , बढ़ी देश की धड़कन

PM मोदी थोड़ी देर में करने जा रहे है बड़ा ऐलान , अटकलों का दौर जारी , बढ़ी देश की धड़कन
नई दिल्ली 11 मार्च 2024 - लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के करीब आने के बीच देश वासियों के लिए बड़ी खबर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद मिनट में बड़ा और अहम ऐलान करने वाले हैं. सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री CAA के अलावा किसी और मुद्दे पर बड़ा ऐलान कर सकते हैं. इस खबर के आने के बाद अटकलों का बाजार तेज हो गया कि आखिर पीएम मोदी क्या कुछ बड़ी घोषणा करने वाले हैं।

हालांकि, ये स्पष्ट नहीं हो सका है उनका ऐलान किस मुद्दे पर हो सकता है। जैसे ही मीडिया के विभिन्न चैनलों पर ये खबर आई कि पीएम मोदी बड़ा एलान कर सकते हैं, सोशल मीडिया पर कयासों का दौर चल पड़ा. कुछ यूजर्स का मानना था कि CAA को लेकर बड़ा एलान हो सकता है।

कुछ यूजर्स का ये मानना है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर पीएम मोदी बड़ा ऐलान कर सकते हैं. हालांकि, ये तमाम बातें कयासों और अटकलों पर ही कही जा रही हैं. अब तक किसी भी सूत्र ने ये जानकारी नहीं दी है कि पीएम कौन सा बड़ा एलान कर सकते हैं।