Back to News

PM मोदी ने दी 05 बड़ी गारंटी , कहा जब तक मोदी है तब तक कोई भी माई का लाल,,,

PM मोदी ने दी 05 बड़ी गारंटी , कहा जब तक मोदी है तब तक कोई भी माई का लाल,,,
कोलकाता 12 मई 2024 - लोकसभा चुनाव 2024 के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी जनसभा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता को पांच गारंटी दिए। साथ ही ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में अपनी आस्था का पालन करना भी गुनाह हो गया है। TMC सरकार राम का नाम नहीं लेने देती. ये सरकार राम नवमी नहीं मनाने देती है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पांच गारंटी दे रहा हूं…

01 - जब तक मोदी है, धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा.

02 - एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण कोई खत्म नहीं कर पाएगा.

03 - राम नवमी मनाने से भगवान राम की पूजा से कोई आपको रोक नहीं पाएगा. 

04 - राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला कोई पलट नहीं पाएगा. 

05 - CAA कानून को कोई भी रद्द नहीं कर पाएगा.