Back to News

अब विधवा महिलाओं को भी मिलेंगे 2 लाख रुपए , राज्य की सरकार ने शुरू की देश की पहली योजना

अब विधवा महिलाओं को भी मिलेंगे 2 लाख रुपए , राज्य की सरकार ने शुरू की देश की पहली योजना
रांची 08 मार्च 2024 - झारखंड सरकार ने प्रदेश की विधवा महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। झारखंड की चंपाई सरकार ने विधवा महिलाओं के लिए विधवा पुनर्विवाह योजना की शुरुआत की है। चंपाई सरकार की ये अपनी तरह की पहली और अनूठी योजना है। झारखंड सरकार विधवा महिलाओं को दोबारा शादी करने पर 02 लाख रुपए की राशि देगी।

झारखंड सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि ​महिलाओं के कल्याण और सशक्ति करण को बढ़ावा देना। इस योजना का संचालन महिला बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। सरकार के इस योजना का मतलब है कि महिलाएं अपने जीवन साथी का साथ छुटने के बाद से समाज में अकेली हैं, लाचार हैं और वो फिर से नई जीवन की शुरुआत करना चाहती है। ऐसे विधवा महिलाओं को झारखंड सरकार पुनर्विवाह करने पर आर्थिक सहयोग करेगी।

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ नियम और शर्तें भी हैं। इसके लिए महिला को झारखंड का निवासी होना अनिवार्य है। वहीं उसकी आयु भी विवाह योग्य होनी चाहिए। सरकारी नौकरी वाली महिलाएँ , पेंशन प्राप्त और आयकर दाताओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। वहीं योजना में सम्मिलित होने के लिए लाभार्थी को पति का मृत्यु प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। वहीं पुनर्विवाह की तिथि से एक साल के अंदर ही योजना के लिए आवेदन करना होगा।