Back to News

NEET की छात्रा बनी CMO की हवस का शिकार , अलग-अलग शहरों में ले जाकर किया रेप

NEET की छात्रा बनी CMO की हवस का शिकार , अलग-अलग शहरों में ले जाकर किया रेप
इंदौर 09 अप्रैल 2024 - इंदौर में NEET प्रतियोगिता की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप करने वाले  CMO को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ कई जगहों पर ले जाकर साथ रेप किया था. शादी से मुकरने के बाद पीड़िता ने 23 मार्च को एमआईजी थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी CMO को शहडोल के बुढ़ार में क्रिकेट खेलते समय गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि धनपुरी नपा के CMO और NEET प्रतियोगिता की तैयारी कर रही छात्रा की मुलाकात इंदौर में हुई थी. CMO ने उसे शादी का झांसा दिया और  इंदौर, जबलपुर के अलावा कई जगहों पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. शादी से मुकरने के बाद आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने CMO प्रभात बरकड़े को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि छात्रा साल 2021 से इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही थी. इसी दौरान छात्रा और CMO प्रभात बरकड़े की मुलाकात हुई. दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और प्रभात बरकड़े ने छात्रा को शादी का झांसा दिया और काई बार शारीरिक संबंध बनाए. सरकारी नौकरी लगते ही  प्रभात बरकड़े ने छात्रा से शादी करने से इनकार कर दिया।