Back to News

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 05 सीट पर नाम फायनल , इन दिग्गज भाजपा नेताओं की टिकट पक्की

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 05 सीट पर नाम फायनल , इन दिग्गज भाजपा नेताओं की टिकट पक्की
रायपुर 29 फरवरी 2024 - छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटों में से करीब पांच सीटों पर बीजेपी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान पहली सूची में कर सकती है. दिल्ली में आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन होना है।

दुर्ग से सांसद विजय बघेल को पार्टी एक बार फिर मैदान में उतार सकती है. राजनांदगांव लोकसभा सीट से पूर्व सांसद मधुसूदन यादव की मजबूत दावेदारी सामने आई है. वही बिलासपुर लोकसभा सीट को लेकर सर्वाधिक दावेदारी सामने आई है. बस्तर लोकसभा सीट के लिए कोंडागांव विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई लता उसेंडी एक मजबूत चेहरे के रूप में देखी जा रही है।

कोरबा सीट को लेकर पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का नाम आगे है. सरगुजा सीट के लिए चिंतामणि महाराज रेस में आगे दिख रहे हैं. रायगढ़ लोकसभा सीट के लिए गेंद बिहारी सिंह की दावेदारी सामने आई है. रायपुर लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की दौड़ में लक्ष्मी वर्मा का नाम आगे है।