सीधी 20 फरवरी 2024 - ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान सीधी जिले के एक लड़के को उत्तराखंड की महिला से प्यार हो गया. बॉयफ्रेंड के प्यार में पागल शादीशुदा महिला अपने बच्चे को लेकर उसके घर पहुंच गई. यह देख लड़के के पूरे परिवार में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर महिला को उत्तराखंड वापस भेजा।
दरअसल, सीधी जिले के सिहावल चौकी के रहने वाले एक नाबालिक लड़के को फ्री फायर गेम खेलने की आदत थी. इस ऑनलाइन गेमिंग के दौरान उत्तराखंड की रहने वाली एक महिला से नाबालिग को प्यार हो गया. बॉयफ्रेंड के प्यार में पागल एक बच्चे की मां उत्तराखंड से चलकर सीधी आ गई और नाबालिग प्रेमी के घर में पहुंच गई।
सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप पहुंच गया. लोग उत्तराखंड से पहुंची महिला को देखने पहुंच गए. नाबालिग लड़के के परिजन महिला को किसी हालत में रखने को तैयार नहीं थे. सूचना मिलते ही सिहावल पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को काफी समझाइश के बाद वापस उत्तराखंड भेज दिया।