रतलाम 18 मार्च 2024 - मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने दो साल के बेटे को सीने से बांध कर कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखारों की मदद से दाेनों के शवों को बाहर निकालवाया। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
घटना रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम हरथल की है। जहां सीता बाई (22) पति बबलू ने अपने दो वर्षीय बच्चे चिंटू को लेकर कुएं में कूदकर जान दे दी। वह अपने तीन महीने के बेटे काे ससुराल में छोडकर दो साल के बेटे को साथ लेकर ससुराल से निकली थी। इस घटना के बाद घर मे मातम पसर गया है।