Back to News

छत्तीसगढ़ में मॉब लींचिंग?? , छेड़छाड़ करने पर भीड़ ने पीट-पीट कर युवक को उतारा मौत के घाट

छत्तीसगढ़ में मॉब लींचिंग?? , छेड़छाड़ करने पर भीड़ ने पीट-पीट कर युवक को उतारा मौत के घाट
कवर्धा 16 अप्रैल 2024 - कवर्धा में छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर जान ले ली। ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत करने की बजाय कानून अपने हाथों में लेकर युवक की सरेराह हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान मिले है। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना कुकदूर थाना क्षेत्र की है। 

मृतक पर आरोप है कि वह ग्राम दमगढ़ गांव में छेड़छाड़ करते पकड़ा गया। इस घटना से आक्रोशित गांव वालों ने पहले तो युवक को पकड़ा, फिर उसे इतना मारा कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

युवक के शरीर पर चोट के कई निशान है। पुलिस आशंका जता रही है कि युवक की मौत पिटाई के दौरान हुई है। साथ ही मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान में जुट गई है।