अमरोहा 25 मई 2024 - यूपी के रामपुर में अंधविश्वास से जुड़े एक मामले ने हैरान कर दिया। यहां भाभी ने अपनी ननद के साथ कुछ ऐसा कर डाला जो चर्चा का विषय बन गया। बात पुलिस तक पहुंच गई। दरअसल रात के अंधेरे में भाभी कैंची लेकर अपनी नाबालिग ननद के पास पहुंच गई। यहां उसने ननद की चोट काट ली।
चोटी को काटते समय नाबालिग की आंख खुल गई और उसने विरोध किया। लेकिन भाभी ने चोटी काट ली और चोटी काटकर घर के दरवाजे पर रख दी। घटना के दूसरे दिन पता चलने पर नाबालिग के परिजनों ने भाभी और उसके पति को पंचायत में बुलाया। पंचायत ने चोटी काटने की एवज में पीड़ित नाबालिग को 20 हजार रुपए का मुआवजा देने पर समझोता हो गया।
पैसे देने की डेट आने पर वह मुकर गई और कोतवाली पहुंच गई और उसने नाबालिग के परिवार वालों के खिलाफ अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का समझौता हो गया है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है।