Back to News

बड़ा रेल हादसा , यशवंतपुर एक्सप्रेस से कट कर 12 लोगो की मौत , बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

बड़ा रेल हादसा , यशवंतपुर एक्सप्रेस से कट कर 12 लोगो की मौत , बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
जामताड़ा 28 फरवरी 2024 - झारखंड के जामताड़ा जिले में बुधवार रात दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ। कलझारिया के पास 12 लोग ट्रेन की चपेट में आ गए, जिनकी ट्रेन से कटने से मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। 

बताया जा रहा है कि ये सभी अंग एक्सप्रेस में सवार थे तभी किसी ने अंग एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैला दी. आनन-फानन में यात्री चलती ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर कूद गए। इसी बीच सामने से आ रही झाझा - आसनसोल ट्रेन यात्रियों को रौंद दिया। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि जामताड़ा - करमाटांड़ के बीच कालाझरिया रेलवे हॉल्ट पर आसनसोल - झाझा पैसेंजर ट्रेन रुकी थी, जिससे यात्री नीचे उतरे हुए थे. इसी दौरान भागलपुर - यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी, जिसके चपेट में लोग आ गए।

इस हादसे में कई अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. ट्रेन हादसे के बाद मौके पर रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन पहुंच गया है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है. काफी संख्या में स्थानीय लोग भी पुलिस-प्रशासन की मदद के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं।