Back to News

NH-49 में बरगढ़ के पास बड़ा हादसा , बस और पिकअप की सीधी टक्कर में पिकअप चालक की मौत

NH-49 में बरगढ़ के पास बड़ा हादसा , बस और पिकअप की सीधी टक्कर में पिकअप चालक की मौत
रायगढ़ 27 अप्रैल 2024 -  रायगढ़ बिलासपुर ओड़िसा को जोड़ने वाले NH-49 में खरसिया थाना क्षेत्र के बोराई नाले के पास यात्री बस और पिकअप की सीधी टक्कर में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतना जबरजस्त था कि पिकअप के सामने भाग के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में पिकअप चालक की जँहा मौके पर मौत हो गई वही हेल्फर की हालत गंभीर है। 

खरसिया थाने के ASI हेमंत कश्यप ने बताया कि NH- 49 खरसिया से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम बरगढ़ के बोराई नाले के पास बीती रात 01 से 02 बजे के बीच बस और पिकअप क्रमांक CG 13 AH 0224 में सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरजस्त था कि पिकअप का सामने हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होते ही उसका चालक फंस गया।

सुबह दुर्घटना की सूचना मिलने पर खरसिया पुलिस मौके पर जाकर मृत चालक और घायल हेल्फर को खरसिया के सिविल हॉस्पिटल भेजा। हेल्फर के बेहोश होने की वजह से ना तो हादसे के कारणों का पता चल पाया है और ना दोनो की शिनाख्त हो पाई है।

पुलिस ने शव को मर्च्यूरी रूम में रखवाते हुए अब घायल के होश आने की प्रतीक्षा कर रही है ताकि घटना की वजह सामने आ सके। फिलहाल, खरसिया पुलिस IPC की धारा 279, 337, 304 A के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है।