Back to News

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा , प्लांट में चट्टान धंसने से कई मजदूर दबे , दो मजदूरों की मौत , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा , प्लांट में चट्टान धंसने से कई मजदूर दबे , दो मजदूरों की मौत , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दंतेवाड़ा 27 फरवरी 2024 - छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में NMDC के नए बन रहे एसपीथ्री में बड़ा हादसा हो गया। चट्टान धसने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दो अब भी लापता बताए जा रहे है। घटना किरंदुल थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, रोज की तरह आज भी L&T कंपनी का काम चल रहा था। मजदूर अपने अपने काम में जुटे हुए थे। इस दौरान लौह अयस्क की चट्टान धंस गई और काम कर रहे मजदूर उसके नीचे दब गए। जैसे ही घटना की जानकारी NMDC प्रबंधन को हुई तो अफरातफरी मच गई। 

दंतेवाड़ा पुलिस भी घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची हुई है। रेस्क्यू टीम द्वारा बचाव अभियान जारी है। दो मजदूरों की मौत की पुष्टि जिला प्रशासन की तरफ से की गई है। फिलहाल रेस्क्यू जारी है।

बताया जा रहा है चट्टान के धंसने से दो अन्य मजदूर अभी भी फंसे हुए है, जिनका रेस्क्यू जारी है। हादसा कैसे हुआ इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस और NMDC की टीम मौके पर मौजूद है।