Back to News

छत्तीसगढ़ की 10 सीटों पर कमल खिलना भाजपा और मोदी जी पर जनता का अटूट विश्वास का नतीजा - दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा'

छत्तीसगढ़ की 10 सीटों पर कमल खिलना भाजपा और मोदी जी पर जनता का अटूट विश्वास का नतीजा - दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा'
सक्ती 04 जून 2024 - बाराद्वार के भाजपा नेता दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देकर जनता जनार्दन ने एक बार फिर राष्ट्र की बागडोर महानायक नरेंद्र मोदी को सौंपने का आदेश दिया है. नरेंद्र मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचेंगे।

दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 में से 10 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की शानदार और ऐतिहासिक जीत पर मतदाताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को कोटि कोटि नमन है, जिन्होंने भरपूर आशीर्वाद देते हुए प्रदेश की 11 में से 10 लोकसभा सीटों पर कमल खिला कर भाजपा और नरेंद्र मोदी जी पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है।

दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने आगे कहा कि पिछले चुनाव में हमें 09 सीटें मिली थीं, हमारे केंद्रीय नेताओं के कुशल मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हमने न केवल अपनी सभी सीटें बरकरार रखीं, बल्कि उसमें एक और बढ़ोतरी कर ली. दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा"ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने इतिहास बनाया है आजाद भारत में केवल दूसरी बार हुआ है की कोई व्यक्ति लगातार तीसरी बार सरकार बना रहा हैं।