Back to News

सुहागरात से ठीक पहले दूल्हे ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , शादी की खुशियां बदली मातम में

सुहागरात से ठीक पहले दूल्हे ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , शादी की खुशियां बदली मातम में
पानीपत 19 जून 2024 - हरियाणा के पानीपत में हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने शादी के अगले दिन ही फांसी लगाकर जान दे दी. युवक का शव खेत पर पेड़ से लटकता हुआ मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि शादी के अगली रात दूल्हा अपने कमरे में था अचानक उसे एक कॉल आई और वह कमरे उठकर बाहर चला गया. दूल्हे की पत्नी पूरी रात उसका इंतजार करती रही, लेकिन वह घर नहीं लौटा. दूल्हन ने सुबह -सुबह घरवालों को दूल्हे के बारे में बताया कि वह पूरी रात घर नहीं लौटा. घरवालों ने दूल्हे की खोज शुरू की तो उसका वह खेत के पास एक पेड़ में लटका था. आनन फानन में उसे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

21 साल के मृतक हरदीप गांव खोतपुरा का रहने वाला था. उसकी 16 जून को शादी हुई थी।.17 जून को उसकी सुहागरात थी. शादी के बाद घर के सभी शाम को सारे लोग जाकर अपने-अपने कमरों में सो गए. मंगलवार सुबह हरदीप की पत्नी ने बताया कि हरदीप कमरे में नहीं है. पत्नी ने बताया कि रात को करीब साढ़े 12 बजे उसके पास किसी का फोन आया था. फोन पर थोड़ी देर बात हुई. इसके बाद कुछ देर में आने की बात कहता हुआ कमरे से निकल गया।

पुलिस सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी हिमांशु ने बताया है कि डायल-112 से सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति ने फांसी लगा ली है. सूचना मिलने पर पुलिस यहां पहुंची. पुलिस ने देखा कि पेड़ से युवक का शव लटका है. मामले की जांच चल रही है. पोस्टमॉर्टम में ही मौत के असल कारणों का खुलासा होगा।