Back to News

जांजगीर चाम्पा - छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट , इलाके मे मची सनसनी

जांजगीर चाम्पा - छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट , इलाके मे मची सनसनी
जांजगीर चाम्पा 28 मार्च 2024 - घरेलू विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की लोहे की तवा से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के मामले में धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी समीर सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चाम्पा थाना क्षेत्र की है। 

जानकारी अनुसार, राजू सूर्यवंशी अपने परिवार के साथ कुरूभाठा भूपदेव पुर रायगढ़ में JSW में रहकर रोजी मजदूरी का काम करता था। बधौदा गांव में माता पिता और भाई एक ही घर में रहते थे। मृतक राजू सूर्यवंशी अपने परिवार के साथ बघौदा अपने घर आया था।

26 मार्च को सुबह 7 बजे करीबन मृतक राजू सूर्यवंशी की अपनी पत्नी के साथ बातचीत हो रही थी। इस बीच राजू सूर्यवंशी का छोटा भाई समीर सूर्यवंशी आया और घर में लड़ाई झगड़ा करते रहते हो कहकर अपने भाई को गाली गलौज किया। इसके बाद घर में रखे लोहे के तवा से सिर पर 3 से 4 बार ताबड़ तोड़ हमला कर दिया, जिससे राजू सूर्यवंशी की मौत हो गई।