Back to News

जांजगीर चाम्पा - 2009 में कमला से मात खा चुके शिव क्या 2024 में करेंगे चमत्कार , या फिर कमला की तरह कमलेश भी,,

जांजगीर चाम्पा - 2009 में कमला से मात खा चुके शिव क्या 2024 में करेंगे चमत्कार , या फिर कमला की तरह कमलेश भी,,
जांजगीर चाम्पा 09 मार्च 2024 - कांग्रेस ने डॉ. शिव कुमार डहरिया को दूसरी बार जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें यहां से टिकट दिया था और वे भाजपा प्रत्याशी कमला देवी पाटले से 87,211 मतों से चुनाव हार गए थे। इस बार कांग्रेस ने फिर से उन्हें यहां से दोबारा मौका दिया है। और इस बार शिव डहरिया का मुकाबला भाजपा के कमलेश जांगड़े से होगा 

बता दे कि शिव डहरिया कांग्रेस सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री थे। इस बार वे विधानसभा आरंग से भाजपा के खुशवंत साहेब से चुनाव हार गए।

जांजगीर चाम्पा लोकसभा का परिणाम

2009 - कमला देवी पाटले भाजपा (जीती) - शिवकुमार डहरिया कांग्रेस ( हारे)
2014 - कमला देवी पाटले भाजपा (जीती) - प्रेमचंद जायसी कांग्रेस ( हारे)
2019 - गुहाराम अजगल्ले भाजपा (जीते ) - रविशेखर भारद्वाज कांग्रेस ( हारे )
2024 - कमलेश जांगड़े भाजपा - डॉ शिव डहरिया कांग्रेस