Back to News

जांजगीर चाम्पा - ग्रामीणों ने लिया लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का फैसला , प्रसासन में मचा हड़कंप

जांजगीर चाम्पा - ग्रामीणों ने लिया लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का फैसला , प्रसासन में मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा 29 अप्रैल 2024 - इस वक्त जांजगीर चाम्पा लोकसभा के ग्राम पंचायत पाली से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव बहिष्कार करने का फैसला लेते हुए इस संबंध में जांजगीर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों के इस फैसले के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में लिखा है कि हम ग्राम पंचायत पाली के समस्त ग्रामवासी अत्यंत दुःख के साथ आपके पास चुनाव को बहिष्कार करने की मांग करते हैं कारण यह है की विगत कई 20/25 वर्षों से सिवनी से पाली पहुंच मार्ग बहुत ही खराब है इसलिये नहर पार को डामरी करण के लिए मांग करते आ रहे हैं।

और जितने भी विधायक / सांसद हुए हैं सभी को अपना समस्या को बताए हैं मगर किसी ने इस क्षेत्र में पहल नहीं किया स्कूल के समय में रोज कोई न कोई न कोई दुर्घटना होते रहती है मगर शासन प्रशासन ने इस ओर कभी भी ध्यान नहीं दिया,, इस बात से दुःखी होकर हम समस्त ग्रामवासी इस चुनाव का बहिष्कार करते हैं।