जांजगीर चाम्पा 14 अगस्त 2024 - बलौदा थाना क्षेत्र में अलग-अलग 3 हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है।पहली घटना कुकदा गांव की है, यहां रिटायर्ड TI गया प्रसाद मरकाम अपने घर के पीछे बाड़ी में काम कर रहे थे। इस दौरान गया प्रसाद को सांप ने डस लिया। जिन्हें इलाज के बलौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां डॉक्टर ने रिटायर्ड TI को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। वही नहर में डूबने से 5 वर्षीय मासूम और सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। तीन लोगों की मौत से गांव में मातम का माहौल है।