Back to News

जांजगीर चाम्पा - नवविवाहिता ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , खुदकुशी की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

जांजगीर चाम्पा - नवविवाहिता ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , खुदकुशी की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
जांजगीर चाम्पा 15 अगस्त 2024 - नवविवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नैला चौकी क्षेत्र के खोखसा गांव की है। पति-पत्नी के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल, पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतिका के पति संदीप चौहान ने बताया की पैसा नहीं होने के कारण सुबह उसने अपने नए मोबाइल को जांजगीर में जान पहचान वाले के पास गिरवी रखा था। मोबाइल को गिरवी रखने के कारण सुमन नाराज हो गई और मोबाइल वापस लाने की बात कहते हुए विवाद करने लगी। जिसके बाद मोबाइल लेने जांजगीर चला गया था। 9.30 बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि सुमन फांसी के फंदे से लटकी हुई है।

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरा गया। बताया जा रहा है कि कोरबा की रहने वाली सुमन प्रजापति (19) ने खोखसा के रहने वाले संदीप चौहान से डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी।