जांजगीर चाम्पा 20 मार्च 2024 - जांजगीर चाम्पा ज़िले में कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को भेजे अपने पत्र में उन्होंने लिखा है “मैं इंजी. रवि पाण्डेय वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संयुक्त महासचिव के पद पर कार्यरत हूँ । मैं विगत 30 वर्षों से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, युवक कांग्रेस और मुख्य संगठन के माध्यम से हर परिस्थिति में पार्टी को अपनी सेवा दिया।
विशेषकर पार्टी के डिजिटल सदस्यता अभियान में ज़िले से 43 हज़ार सदस्य बनाकर प्रदेश में प्रथम स्थान पर एवं 2018 के शक्ति प्रोजेक्ट सदस्यता अभियान में जाँजगीर- चाँपा विधानसभा क्षेत्र में 10 हज़ार सदस्य जोड़कर प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहा।
परंतु विगत कुछ महीनों से ख़ासकर विधानसभा चुनाव के समय और उसके बाद पार्टी के कई निर्णयों से मैं असहमत हूँ। अंतर्मन की असहमति के कारण मैं कांग्रेस पार्टी में कार्य करने में असमर्थ हूँ इसलिए अपने वर्तमान पद के साथ साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आज दिनांक 20.03.2024 को इस्तीफ़ा देता हूँ।