Back to News

जांजगीर चाम्पा - अधिकारियों के सामने बर्खास्त महिला सरपंच ने खाया जहर , मचा हड़कंप

जांजगीर चाम्पा - अधिकारियों के सामने बर्खास्त महिला सरपंच ने खाया जहर , मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा 05 दिसम्बर 2024 - इस वक्त बलौदा ब्लाक के ग्राम पंचायत हेडसपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा पूर्व महिला सरपंच ने पंचायत के अधिकारी एवं पुलिस के सामने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। सरपंच पर गबन का आरोप है जिसके चलते सरपंच को पद से बर्खास्त किया गया था।

आज पंचायत अधिकारी द्वारा पुनः निर्वाचन प्रक्रिया के लिए मौके पर ही थे इसी दौरान महिला सरपंच ने जहर सेवन कर लिया। घटना के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया आननफानन में महिला सरपंच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला सरपंच का नाम शांति चौहान है। 

बताया जा रहा है कि शांति चौहान को सरपंच पद से हटाए जाने के बाद आज सरपंच पद के लिए मतदान कराया जा रहा था इसी दौरान बर्खास्त सरपंच शांति चौहान पंहुची और अचानक जहर खा लिया।