जांजगीर चाम्पा 22 मार्च 2024 - कांग्रेस ने इस बार फिर जांजगीर चांपा लोकसभा से उस व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है जिसने 2009 में चुनाव हारने के बाद क्षेत्र की तरफ कभी मुड़ कर नहीं देखा। कांग्रेस सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री रहते हुए जरूर वे यहां आए मगर किसी भी नगरीय निकाय में कुछ कार्य नहीं किया।
जनता उनसे हिसाब मांगेगी कि पांच साल में उन्होंने क्या किया। उन्होंने सरकारी बंगले से टाइल्स उखाड़ने का काम जरूर किया है। ये बातें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।