Back to News

जांजगीर चाम्पा - पुलिस केस में मदद करने के बहाने आरक्षक ने किया महिला के साथ रेप

जांजगीर चाम्पा - पुलिस केस में मदद करने के बहाने आरक्षक ने किया महिला के साथ रेप
जांजगीर चाम्पा 18 जुलाई 2024 - महिला से दो सालों तक दुष्कर्म के आरोपी आरक्षक अशोक भारती (33) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की वर्दी का डर दिखाकर महिला से दुष्कर्म करता रहा। आरक्षक चाम्पा थाने में पदस्थ था। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

पीड़िता ने बताया कि उसके और पति के बीच दो साल पहले विवाद होने पर परिवार परामर्श केंद्र में प्रकरण चल रहा था। उसी समय आरक्षक अशोक भारती परिवार परामर्श केंद्र में पदस्थ था। इस बीच दोनों की जान पहचान हुई थी। आरक्षक अशोक भारती ने कहा कि वह केस को और ज्यादा मजबूत बना देगा। दोनों के बीच फोन पर काम को लेकर बातचीत होने लगी। इस बीच आरोपी ने महिला से जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। 

इसके बाद लगातार दो सालों तक पुलिस की वर्दी का रौब दिखाकर कई बार दुष्कर्म किया। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान आरक्षक अशोक भारती को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।