जांजगीर चाम्पा 09 जुलाई 2024 - छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का तृतीय सत्र सोमवार 22 जुलाई 2024 से प्रारंभ होने के चलते कलेक्टर आकाश छिकारा ने विधानसभा सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रतिबंध लगाया है।
जारी आदेश के मुताबिक अब कोई भी अधिकारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे एवं अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेगें। कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। अवकाश की नितांत आवश्यकता होने पर कलेक्टर के द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे।