Back to News

जांजगीर चाम्पा - निजी स्कूल के बाथरूप में बम ब्लास्ट , स्कूल में मची अफरातफरी

जांजगीर चाम्पा - निजी स्कूल के बाथरूप में बम ब्लास्ट , स्कूल में मची अफरातफरी
जांजगीर चाम्पा 08 जनवरी 2023 - जिला मुख्यालय जांजगीर के नेताजी चौक के पास संचालित जय भारत स्कूल के बाथरूम में बच्चो ने बम (फटाका) फोड़कर स्कूल में दहशत फैलाने का काम किया है। इस ब्लास्ट में बड़ी घटना होते-होते टल गई ,अगर उसी समय बाथरूम के भीतर कोई कोई छात्र रहता तो बड़ी घटना घट सकती थी।

जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर को नेता जी चौक स्थित जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल के बाथरूम में बच्चों ने बम पटाखा फोड़ कर बाथरूम को उड़ा दिया. जिसके चलते छात्र दहशत में है. वही स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक भी भयभीत है।

बताया जा रहा है कि इसके पहले भी कई बार बच्चों ने बाथरूम में बम फटाका फोड़ कर दहशत फैलाने का काम किया है इसके बाउजूद भी स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्रों के खिलाफ किसी प्रकार की पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।