Back to News

जांजगीर चाम्पा - सभी अधिकारी और कर्मचारियों के छुट्टी पर लगा प्रतिबंध , कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जांजगीर चाम्पा - सभी अधिकारी और कर्मचारियों के छुट्टी पर लगा प्रतिबंध , कलेक्टर ने जारी किया आदेश
जांजगीर चाम्पा 04 जुलाई 2023 - छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा का सत्रहवां सत्र मंगलवार 18 जुलाई 2023 को प्रारंभ होने के फलस्वरूप कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने विधानसभा सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रतिबंध लगाया है। 

कोई भी अधिकारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे एवं अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेगें। कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। अवकाश की नितांत आवश्यकता होने पर कलेक्टर के द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे।