Back to News

जांजगीर चाम्पा - ट्रेन से गिर कर युवक की मौत , मृतक की नही हो सकी है शिनाख्त , पुलिस ने जताई यह आशंका

जांजगीर चाम्पा - ट्रेन से गिर कर युवक की मौत , मृतक की नही हो सकी है शिनाख्त , पुलिस ने जताई यह आशंका
जांजगीर चाम्पा 05 जुलाई 2024 -  कल्याणपुर गांव से होकर गुजरी रेलवे ट्रेक पर अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गई है। आशंका है की ट्रेन से गिरने से मौत हुई है। फिलहाल मृतक की पहचान नही हो सकी है शव को मर्चुरी में रखा गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार, अकलतरा रेलवे स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी की एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रेक के पास पड़ा हुआ है। आशंका है की किसी ट्रेन से युवक की गिरने से मौत हुई है। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मर्चुरी लेकर पहुंची। मृतक अज्ञात युवक के पास से बैग मिला है उसके जेब से कोई पहचान पत्र नही मिला है। 

मोबाइल मिला है मगर उसमे सिम नही था। आशंका जताई जा रही है की यह रात को सफर करने के दौरान ट्रेन के गेट में बैठा रहा होगा और अचानक ट्रेन से नीचे गिर गया जिससे युवक की मौत हुई होगी सर पर चोट के निशान है।

अकलतरा थाना प्रभारी  मनी पांडेय ने अज्ञात युवक की पहचान के लिए बताया की युवक ने पीले रंग की टी शर्ट , नीले रंग का जींस , गले में एक महरूम लाल रंग का गमछा है और एक भूरे रंग की बैगा रखा हुआ है। पैर मे जूता और न ही चपल पहना हुआ है। मृतक की तस्वीर आस पास जिले और अन्य राज्यो के पुलिस के पास भी भेज दिया गया है ताकि परिजनों का पता चल सके।