Back to News

जांजगीर चाम्पा - न्यायालय से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ 34- 2 का आरोपी करण गोस्वामी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा - न्यायालय से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ 34- 2 का आरोपी करण गोस्वामी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा 08 अगस्त 2024 - SP कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक थाना नवागढ़ के अपराध क्रमांक 293/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का आरोपी करण गोस्वामी निवासी सोठी थाना बम्हनीडीह को दिनांक 05 अगस्त को न्यायालय नवागढ़ में न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया था।

आरोपी करण गोस्वामी का जेल वारंण्ट बनने से आरक्षक उसे जिला जेल खोखरा जांजगीर दाखिल करने ले जा रहा था। इसी दौरान आरोपी करण गोस्वामी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसके आरोपी करण गोस्वामी के विरुद्ध थाना जांजगीर में धारा 262 BNS का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर नवागढ़ पुलिस ने आज करण गोस्वामी को फिर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।