नई दिल्ली 05 जून 2024 - निवर्तमान PM मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट मीटिंग बुधवार को की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया। अब वह 8 जून को अपने तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ले सकते हैं।
इस बीच उन्होंने आखिरी कैबिनेट में अपने सहयोगियों से कहा कि हार और जीत तो राजनीति का हिस्सा है। नंबर गेम चलता रहता है। कैबिनेट की मीटिंग में चुनाव के नतीजों पर भी चर्चा हुई। इस मीटिंग में लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की गई और पीएम समेत पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया।
इस बैठक के बाद पीएम सीधे राष्ट्रपति भवन पहुंचे और द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंपा। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और कहा कि आप नई सरकार के गठन तक अपने मंत्रियों के साथ कामकाज संभालते रहें।