Back to News

इंटरव्यू में पास करने के बदले युवती को दिया ऐसा ऑफर जिसे सुनकर युवती हुई शर्म से पानी-पानी

इंटरव्यू में पास करने के बदले युवती को दिया ऐसा ऑफर जिसे सुनकर युवती हुई शर्म से पानी-पानी
ग्वालियर 15 जनवरी 2024 - मप्र बीज निगम में संविदा नियुक्ति के लिए एक छात्रा से अस्मत की मांग करने वाले कंप्यूटर आपरेटर संदीप तंतुवे को विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का तीन दिवस में जवाब देना होगा। यदि जवाब संतुष्टिपूर्ण नहीं हुआ तो उसके खिलाफ विभाग बड़ा एक्शन लेगा।

छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली 26 वर्षीय छात्रा मूल रूप से रीवा की रहने वाली है और जीवाजी यूनिवर्सिटी से एमएससी कर रही है। वह ग्वालियर में किराये से रहती है। कुछ समय पहले उसने मप्र बीज निगम में संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। जीवाजी यूनिवर्सिटी में ही साक्षात्कार लिया गया था। साक्षात्कार लेने के लिए पैनल भोपाल से आया था।

पैनल में संजीव तंतुवे भी आया था। अभ्यर्थियों की सूची वही बनाता था। टीम साक्षात्कार लेकर लौट गई। इसके बाद तीन छात्राओं को संजीव ने काल किया। उसने उनसे कहा कि अगर वह उसकी इच्छा पूरी कर देंगी तो वह नौकरी लगवा सकता है। दो छात्राओं ने उसका मोबाइल नंबर ब्लाक कर दिया। तीसरी छात्रा के पास बार-बार काल आ रहा था। छात्रा ने परेशान होकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। 

SSP राजेश सिंह चंदेल ने मामले में क्राइम ब्रांच प्रभारी अमर सिंह सिकरवार को कार्रवाई के आदेश दिए, इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उसे पकड़कर ग्वालियर लाया गया। पता लगा है कि वह और भी कई छात्राओं को इस तरह से परेशान करता था।